पुंछ। भारतीय जनता पार्टी ने वीरवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के लिए चलाए गए आपरेशन सिंदूर का किया स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को बधाई दी। इसके साथ ही सेना के शाैर्य एवं वीरता को सलाम किया। पुंछ नगर में पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलाबारी में हुए शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शाम को पुंछ में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा, निश्चल सूदन, बंसी लाल और अशोक कुमार की अगुवाई में आपरेशन सिंदूर का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता ने केंद्र सरकार से पुंछ के शहीदों का बदला लेने की मांग करते हुए केंद्र करते पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।