फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। सलैहड़ गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कुमार देवेगोड़ा ने कहा कि लोकसभा का बिगुल बज चुका है। इसे लेकर हर कार्यकर्ताओं को जी तोड़ मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि 10 साल से भाजपा सत्ता में रहकर लोगों का विश्वास नहीं जीत पाई है। लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। हर व्यक्ति भाजपा की रणनीति से प्रताड़ित हो रहा है। कांग्रेस हमेशा से गरीबों के हित में सोचते आई है। उसी के तहत आगामी लोकसभा चुनाव में महंगाई के मुद्दे को आगे रखते हुए लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करे। इस मौके पर दरबारी लाल, सुरेंद्र सिंह, अमरनाथ, किशन लाल, रोहित कुमार, अर्जुन कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें