फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे और अनुच्छेद 370 को बहाल करने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व एमएलसी रवींद्र शर्मा ने राजोरी जिले के सुंदरबनी में महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि महाराजा हरि सिंह ने रियासत को विशेष अधिकार दिए थे। अनुच्छेद 370 और राज्य का विशेष दर्जा बहाल करके ही महाराजा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है। उन्होंने जम्मू कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के मोदी सरकार के फैसले की निंदा की। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख को शक्तिहीन केंद्र शासित प्रदेश में बदलने का फैसला लिया गया है। इससे यहां के लोगों की पहचान, शक्तियां और अधिकार प्रभावित होंगे। मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की शक्तियां कम की गई हैं। इस अवसर पर महाराजा हरि सिंह के जन्म दिवस पर अवकाश घोषित करने की मांग करते हुए प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें