फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मां के लिए मैदान में उतरीं इल्तिजा, भाजपा पर बोला तीखा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-मैं एक बेटी के रूप में नहीं पार्टी की साधारण कार्यकर्ता के रूप में आई हूं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी और मीडिया सलाहकार इल्तिजा मुफ्ती ने भाजपा पर ब्लैकमेलिंग का आरोप मढ़ा। कहा कि भाजपा अभी भी कश्मीर घाटी में अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने में अनिश्चितता की स्थिति में है। भाजपा वाले जानते हैं कि उन्हें समर्थन नहीं मिलेगा। अब वह छद्म युद्ध लड़ रही है। पीडीपी उम्मीदवार के पक्ष में उतरीं इल्तिजा ने कहा कि वह यहां लोगों के बीच महबूबा मुफ्ती की बेटी के रूप में नहीं बल्कि पार्टी की एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में आई हूं। महबूबा मुफ्ती को उन्होंने राजोरी-अनंतनाग के लोगों के लिए सही विकल्प के रूप में स्थापित किया। इल्तिजा ने कहा कि वह लोगों के मुद्दों को उठाएंगी क्योंकि हम जानते हैं कि 2019 से जम्मू-कश्मीर में क्या हो रहा है।
विज्ञापन


इल्तिजा मुफ्ती ने भाजपा की राजनीतिक चालों पर कहा कि अब वह अपने प्रतिनिधियों पर भरोसा कर रहे हैं। उन्होंने कश्मीर घाटी में उम्मीदवार उतारने में भाजपा की अनिच्छा की ओर इशारा करते हुए स्थानीय समर्थन जुटाने में आत्मविश्वास की कमी का संकेत दिया। इल्तिजा मुफ्ती ने जनता की चिंताओं को समझने की महबूबा मुफ्ती की क्षमता को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें