डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात में गुलाम नबी आजाद ने भेंट की आत्मकथा की प्रति
जम्मू। पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात में उन्हें अपनी आत्मकथा आजाद की प्रति भेंट की। डॉ. जितेंद्र ने एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि आजाद साहब से आत्मकथा की एक प्रति पाकर मुझे बेहद खुशी हुई। यह एक ऐसे सुदीर्घ राजनीतिक सफर का वृत्तांत है जिसने लगभग आधी सदी तक दिल्ली के सत्ता के गलियारों में अपनी राह बनाई जिसकी शुरुआत 1980 के दशक की शुरुआत में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के साथ हुई थी। ब्यूरो