फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं व युवाओं को स्वदेशी आंदोलन से जोड़ें : कौल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश भाजपा ने रविवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की प्रगति की समीक्षा की। महासचिव संगठन अशोक कौल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से स्वदेशी आंदोलन के प्रचार-प्रसार के लिए संकल्पबद्ध होकर काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवाओं को स्वदेशी आंदोलन से जोड़ें। उन्होंने प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। कहा कि स्वदेशी को अपनाना सिर्फ एक आर्थिक पसंद नहीं बल्कि भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने और लोकल इंडस्ट्री को मजबूत बनाने की दिशा में एक मजबूत राजनीतिक कमिटमेंट है। पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर में हुई बैठक में अभियान की संयोजक व महासचिव संजीता डोगरा के अलावा रेखा महाजन, बलदेव सिंह बलाैरिया, अनवर खान, गोपाल महाजन, दिनेश शर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें