जम्मू। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा की अध्यक्षता में शनिवार को सांबा कार्यालय में बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर पर समितियों का गठन करने पर चर्चा की गई। राणा ने कहा कि कोशिश यही है कि बूथ स्तर पर जो कार्यकर्ता हैं वे पार्टी से जुड़ें। इसके लिए समिति के अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में प्रयास करेंगे। बैठक में अखिल भारतीय समन्वयक धर्मबीर सिंह अशोक और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, केरल के केंद्रीय समन्वयक नितिन सिंह भी माैजूद रहे। पार्टी नेताओं ने जोर दिया कि कार्यकर्ता हर गांव में जाएं और लोगों से मिलें। विशेष रूप से पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्रभावित करने वाली नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाएं। ब्यूरो