फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत अभियान राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक : गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा ने प्रदेश में चल रहे आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यक्रमों के लिए नामित वक्ताओं के लिए पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर में कार्यशाला करवाई। इसमें पार्टी की राष्ट्रीय सचिव व आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम की प्रदेश प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर और प्रदेश महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने संबोधित किया। डॉ. गुर्जर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पांच साल पहले शुरू किया गया आत्मनिर्भर भारत अभियान आज आत्मनिर्भरता, नवाचार व राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक एक जन आंदोलन बन गया है। यह अभियान नहीं, बल्कि स्वदेशी मूल्यों, आत्मनिर्भरता व भारत की क्षमताओं में विश्वास को अपनाने का आह्वान है। उन्होंने कहा कि इस मिशन ने उद्योगों, एमएसएमई, कृषि, स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों को मजबूत किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें