जम्मू। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा है कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर को लेकर पूरी तरह से फेल रही है। केंद्र सरकार बीते 11 साल में लोगों के मुख्य मुद्दों का समाधान नहीं कर पाई है। भल्ला ने रविवार को आरएस पुरा में एक जनसभा में कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी का मुद्दा सबसे बड़ा है। स्वास्थ्य और ऊर्जा विकास के क्षेत्र में सरकार असफल रही है। नए उद्योगों की स्थापना, आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर भी केंद्र सरकार प्रदेश में मुहैया नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग भी अभी तक केंद्र सरकार पूरी नहीं कर पाई है। इस पर तत्काल फैसला लेने की आवश्यकता है। ब्यूरो