- दिल्ली में हुई बैठक, राजनीतिक और आर्थिक मसलों पर चर्चा
जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से सोमवार को ब्रिटेन की हाई कमिश्नर लिंडी कैमरन ने दिल्ली में मुलाकात की। उनके साथ पॉलिटिकल एंड बाइलेट्रल अफेयर्स की उप प्रमुख एलेक्ज़ेंड्रा नोएल्स और वरिष्ठ राजनीतिक-आर्थिक सलाहकार भावना विज भी मौजूद रहीं। दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक, द्विपक्षीय और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के मीडिया सलाहकार तनवीर सादिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग को लेकर सकारात्मक विचार साझा किए। ब्यूरो