इफ्तार पार्टी के दौरान मौजूद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, डॉ. फारुक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती
जम्मू। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को जम्मू में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला के अलावा कांग्रेस व अन्य दलों के नेता भी शामिल हुए। पीडीपी ने इफ्तार पार्टी का वीडियो जारी किया है। इसमें महबूबा उमर अब्दुल्ला को रमजान की मुबारक देते दिखाई दे रही हैं। साथ ही डॉ. फारूक से बातचीत करती भी दिख रही हैं। इफ्तार पार्टी शहर के एक निजी होटल में आयोजित की थी। इसमें नेकां के विधायकों के साथ कांग्रेस के विधायक जीए मीर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा भी मौजूद रहे। ब्यूरो