फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा शिविर में भाजपा राज्य का दर्जा बहाली का प्रस्ताव करे पास : सडोत्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा जम्मू-कश्मीर के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पूरी करते हुए कटड़ा शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में राज्य का दर्जा बहाली के प्रस्ताव को पारित करे। नेशनल कांफ्रेंस के अतिरिक्त महासचिव व पूर्व मंत्री अजय कुमार सडोत्रा ने भाजपा को उसकी प्रतिबद्धता याद दिलाते हुए ये बातें कहीं। शेर-ए-कश्मीर भवन बसोहली से मुलाकात के दौरान अजय सडोत्रा ने कहा कि जम्मू के लोगों ने विधानसभा चुनावों में भाजपा को भारी समर्थन दिया है। भाजपा को वोट देने वाली जनता के साथ केवल खोखली बयानबाजी ठीक नहीं। वे ज्यादा के हकदार हैं, उन्हें नतीजे चाहिए। सडोत्रा ने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में अपने जनादेश का सम्मान करती है, तो उसे उसी तत्परता और दृढ़ संकल्प के साथ राज्य के दर्जे के लिए प्रयास करना चाहिए। ठीक उसी तरह जैसे कि मुख्यमंत्री जनाब उमर अब्दुल्ला ने इस मुद्दे पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पहले सत्र में प्रस्ताव पारित कर दिखाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व, खासकर इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भी यदि कुछ नहीं होता तो यह जम्मू-कश्मीर के लोगों को निराश करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें