पार्टी में शामिल होने वाले सदस्यों के साथ नेकां प्रांतीय अध्यक्ष फोटो नेकां
जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। ये बातें शेर-ए-कश्मीर भवन में एक समारोह में नेकां के संभागीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने कहीं। समारोह में समाजसेवी कमर शारेज नेकां में शामिल हुए। गुप्ता ने कहा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में नेकां सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के अपने मिशन पर काम कर रही है। नेकां हमेशा ऐसी नीतियों को प्राथमिकता दी है, जो महिलाओं का उत्थान करती हैं। ब्यूरो