भाजपा प्रवकता डा. ताहिर चौधरी । स्त्रोत सोशल मीडिया
जम्मू। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ताहिर चौधरी ने कहा कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और पीपुल्स कान्फ्रेंस पाकिस्तान से बातचीत की वकालत करना बंद कर दें। उन्होंने कहा कि ऐसी मांगें राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करती हैं। आतंकवाद को लगातार समर्थन देने की वास्तविकता को नजरअंदाज करती हैं। ताहिर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान से बातचीत की कोई संभावना नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि यह सही है कि पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को प्रायोजित करना जारी रखे हुए है। ब्यूरो