फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा ने केंद्रीय बजट पर चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा मुख्यालय जम्मू में बुधवार को हुई एक कार्यशाला में पार्टी नेताओं के साथ केंद्रीय बजट 2025 पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा समाज के अंतिम उपेक्षित वर्ग के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए अंत्योदय मिशन पर काम कर रही है और यह बजट इस मिशन को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने पिछले 11 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था को ऊपर उठाने में मोदी सरकार की भूमिका को साझा किया। राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना ने कहा कि मोदी सरकार ने इस बजट के माध्यम से समाज के हर वर्ग की जरूरतों और आकांक्षाओं को संबोधित किया है। मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा कि मोदी सरकार ने केंद्रीय बजट 2025 के माध्यम से ज्ञान के कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। इस दौरान प्रिया सेठी, डा. अभिजीत जसरोटिया, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें