भाजपा मुख्यालय जम्मू में पार्टी के जनता दरबार में बुधवार को लोगों की समस्याएं सुनते विधायक डा.
- फोटो : rajauri
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह और विधायक विक्रम रंधावा ने बुधवार को भाजपा मुख्यालय जम्मू में जनता दरबार में जन समस्याएं सुनीं। कई प्रतिनिधिमंडलों ने बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों को उठाया। नवाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने गली, नालियों तथा बिजली के खंभों में सुधार पर जोर दिया। सैनिक कॉलोनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने स्ट्रीट लाइटें खराब होने का मुद्दा उठाया। गलियों व नालियों के निर्माण की मांग की। लास्ट मोड़ गांधीनगर के प्रतिनिधिमंडल ने नागरिक बुनियादी ढांचे में सुधार की मांग की। गंग्याल के प्रतिनिधिमंडल ने नालियों की सफाई करवाने और अशोक नगर, नई बस्ती के लोगों ने पेयजल आपूर्ति पाइपों में लीकेज की मरम्मत की मांग की। ब्यूरो