फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के प्रति सिखों के योगदान को मान्यता दी : सत शर्मा

विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय जम्मू में शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा से सिख समुदाय के शिष्टमंडल ने मुलाक
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि सिख समुदाय द्वारा समाज और राष्ट्र के लिए दिए गए योगदान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही मायने में मान्यता दी है। उन्होंने करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोला, ब्रिटिश विश्वविद्यालय में श्री गुरु नानक जी चेयर की स्थापना की, सुल्तानपुर लोधी को विरासत शहर घोषित आदि कार्य किए। भाजपा मुख्यालय जम्मू में प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात में सिख समुदाय के एक शिष्टमंडल ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसमें गलियों, नालियों और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव, नियमित पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा मुद्दों, सैनिक कॉलोनी की सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों आदि के समाधान पर जोर दिया गया। इस दौरान स. कमलप्रीत सिंह, केएस मन्हास, बलविंदर सिंह बाबू, गंधर्व सिंह, अनिल कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें