जम्मू। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सलाहकार नासिर असलम वानी शनिवार को सांसद आगा रुहुल्ला मेहदी के घर मिलने जा सकते हैं। रुहुल्ला उमर सरकार पर कई चुनावी मुद्दों पर प्राथमिकता पर कार्रवाई की मांग करते रहे हैं। साथ ही आरक्षण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री के आवास के सामने धरना दे चुके हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री और रुहुल्ला के बीच मनभेद खुलकर सामने आए थे। (ब्यूरो)