फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने डाॅ. अंबेडकर की विरासत का सम्मान किया : शर्मा

विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय जम्मू में शुक्रवार को डा. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते प्रदेशाध्यक्
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने समानता, सामाजिक न्याय व समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई है। पंचतीर्थ की स्थापना और विकास के माध्यम से संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर की स्थायी विरासत का सम्मान किया है। ये पांच पवित्र स्थल आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों का स्मरण कराते हैं। पार्टी मुख्यालय जम्मू में शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में शर्मा ने प्रदेश में चल रहे संविधान गौरव अभियान कार्यक्रमों पर चर्चा की। मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष रणजोध सिंह नलवा, महासचिव संतोख सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें