फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एम्स जम्मू और अवंतीपोरा से जुड़े मुद्दों पर नड्डा से मिले सत शर्मा

विज्ञापन
नई दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा। स्रोत : पार्ट
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सत शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। उनके साथ एम्स जम्मू और एम्स अवंतीपोरा के विस्तार से जुड़े मुद्दों और जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा की। सत शर्मा ने एम्स जम्मू में सुविधाओं के विस्तार में तेजी लाने, उन्नत चिकित्सा बुनियादी ढांचा तैयार करने, विशेष विभाग बनाने और लोगों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का भी मुद्दा नड्डा के सामने रखा। प्रदेश में स्वास्थ्य नेटवर्क सुधार पर विचार का आग्रह किया। खास तौर पर दूर-दराज, सीमावर्ती और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके घर के करीब ही किफायती स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाए जाने की बात प्रमुखता से उठाई। नड्डा ने उनके उठाए मसलों पर जल्द ही काम शुरू करने का भरोसा दिलाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें