फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कल से सरदार पटेल की जयंती पर हर जिले में एकता मार्च निकालेगी भाजपा

विज्ञापन
बलदेव सिंह बिलोरिया  स्रोत - सोशल मीडिया 
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर 31 अक्तूबर को भाजपा प्रदेश के सभी जिलों में ‘सरदार 150- एकता मार्च’ निकालेगी। जम्मू जिले में होने वाले मुख्य आयोजन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सत शर्मा शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा के महामंत्री बलदेव सिंह बलाैरिया ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि इस अभियान का मकसद सरदार पटेल के आदर्शों और देश की एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक हर जिले में आठ से दस किलोमीटर लंबी पदयात्राएं निकाली जाएंगी। हर लोकसभा क्षेत्र में तीन पदयात्राएं होंगी। स्कूलों और कॉलेजों में निबंध प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद, सरदार पटेल के जीवन पर संगोष्ठियां, युवाओं की ओर से नशा मुक्ति की शपथ, स्वदेशी मेले, योग शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे कार्यक्रम भी होंगे। जिलास्तरीय पदयात्राओं के बाद चुने गए प्रतिनिधि सड़क मार्ग से गुजरात के करमसद जाएंगे। वहां 26 नवंबर यानी संविधान दिवस से देशभर से आए लोग सरदार पटेल की प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ तक 152 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें