भाजपा प्रदेश महासचिव संजीता डोगरा
जम्मू। जम्मू-कश्मीर मुख्यालय भाजपा प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव संजीता डोगरा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने महिलाओं से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। संजीता डोगरा कश्मीर विस्थापित जिला भाजपा की ओर से आत्मनिर्भर भारत विषय पर आयोजित एक महिला सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष राजीव पंडिता के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें जिला प्रभारी और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। ब्यूरो