फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी संगठन के कामों की जानकारी

विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी से मिलतीं प्रदेश महिला मोर्चा की पदा​धिकारी।
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मंगलवार को नई दिल्ली में मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी से मुलाकात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश संगठन की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही जमीनी हालात से रूबरू कराया। मोर्चा की अध्यक्ष एडवोकेट नेहा महाजन और महासचिव उर्वशी गुप्ता केंद्र की ओर से भेजे गए कार्यक्रमों पर उठाए गए कदमों के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया। कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए महिला कार्यकर्ता जान लगाकर काम कर रही हैं। रूप कुमारी ने इन पदाधिकारियों से समाज के अलग-अलग वर्गों की महिलाओं के साथ मजबूत और सार्थक संबंध बनाने पर जोर दिया। उन्हें भी सांगठनिक गतिविधियों में शामिल करने के लिए अभियान चलाने की सलाह दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें