फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिवसेना ने रघुनाथ बाजार में चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
हस्ताक्षरअ​भियान चलाते ​शिवसेना के कार्यकर्ता। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
जम्मू। आर्थिक स्थिति और गिरते व्यापार को लेकर शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी के नेतृत्व में ऐतिहासिक रघुनाथ बाजार से जम्मू एक पड़ाव नहीं, अंतिम एवं प्रमुख टर्मिनल बने अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान शिवसैनिकों ने स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों को पोस्टरों के माध्यम से जागरूक किया और मांग के समर्थन में हस्ताक्षर करवाए। मनीश साहनी ने कहा कि रघुनाथ बाजार की वर्तमान स्थिति जम्मू के आर्थिक संकट को दर्शाती है। इस मौके पर संजय भट्ट, राज सिंह, आदित्य महाजन, राजू कपूर, विनय कुमार और जोनी कुमार मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें