हस्ताक्षरअभियान चलाते शिवसेना के कार्यकर्ता। विज्ञप्ति
जम्मू। आर्थिक स्थिति और गिरते व्यापार को लेकर शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी के नेतृत्व में ऐतिहासिक रघुनाथ बाजार से जम्मू एक पड़ाव नहीं, अंतिम एवं प्रमुख टर्मिनल बने अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान शिवसैनिकों ने स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों को पोस्टरों के माध्यम से जागरूक किया और मांग के समर्थन में हस्ताक्षर करवाए। मनीश साहनी ने कहा कि रघुनाथ बाजार की वर्तमान स्थिति जम्मू के आर्थिक संकट को दर्शाती है। इस मौके पर संजय भट्ट, राज सिंह, आदित्य महाजन, राजू कपूर, विनय कुमार और जोनी कुमार मौजूद थे। ब्यूरो