फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषणकारी शासन जारी रखना चाहती है भाजपा : सोलंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भाजपा जम्मू-कश्मीर में उप राज्यपाल शासन को लंबे समय तक बढ़ाना चाहती है, जिसका उद्देश्य विधानसभा चुनावों के बाद चुनी जाने वाली नई सरकार के कामकाज में बाधाएं पैदा करना है। ये आरोप मंगलवार को श्रीनगर पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भरत सिंह सोलंकी ने लगाए। उन्होंने कहा भाजपा शोषणकारी शासन जारी रखना चाहती है। अगर वे चाहते तो सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार, राज्य का दर्जा बहाल कर सकते थे। आरोप लगाया कि उप राज्यपाल को यह सुनिश्चित करने के लिए अत्यधिक शक्तियां दी गई हैं कि वह उनके लिए काम जारी रखें, भले ही सरकार बनी हुई हो। नेकां के साथ गठबंधन के बारे में सोलंकी ने कहा, यह सोच-समझकर ही बनाया गया है। राहुल यहां लोगों की समस्याओं को हल करने आए हैं, सत्ता के लिए नहीं। कश्मीर के लोगों ने वर्षों से कठिनाइयों को झेला है। कांग्रेस के लिए जम्मू-कश्मीर देश का मुकुट है। सीधे नियंत्रण के बावजूद भाजपा जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को खत्म नहीं कर पाई है। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान भी हमारे दो जवान बलिदान हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें