फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स जम्मू में जल्द ही शुरू होगी ओपीडी सेवा : नड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा - देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में शामिल होगा एम्स जम्मू
विज्ञापन


- हम यहां और फैकल्टी लाने की कोशिश कर रहे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को घोषणा की कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जम्मू (वियजपुर) में वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवाएं जल्द शुरू होंगी। अधिक प्रतिष्ठित संकायों की भर्ती के लिए प्रयास चल रहे हैं। एम्स जम्मू भारत के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक बन गया है।
नड्डा ने कहा कि एम्स की गुणवत्ता से समझौता नहीं करेंगे। आज हमारे पास देश में 22 एम्स हैं। एम्स जम्मू में एक पखवाड़े के भीतर ओपीडी खोल दी जाएगी। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के साथ एम्स जम्मू में अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी और लेक्चर हॉल का दौरा किया। कहा कि एम्स की सुविधाएं, बुनियादी ढांचा, उपकरण और लॉजिस्टिक्स विश्व स्तर के हैं। हम यहां और अधिक संकाय लाने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक जो संकाय यहां आए हैं, वे भारत के सर्वश्रेष्ठ हैं। व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करना हमारा सौभाग्य है। यहां विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं देखना संतुष्टिदायक है। 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में एक कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल मोड से एम्स जम्मू का उद्घाटन किया था। हालांकि अभी तक ओपीडी शुरू नहीं हो पाई है। अभी तक टेली मेडिसिन सुविधा ही शुरू की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले रविवार को जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यालय जम्मू में प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ बैठक की। इसमें डॉ. जितेंद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष रविंदर रैना और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग मौजूद रहे। जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने रघुनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। बता दें कि मोदी सरकार ने अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया। जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव और राज्य का दर्जा बहाल करने की राजनीतिक दल मांग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय चुनाव आयोग को सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें