गुरदासपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में हुई बैठक को संबोधित करतिे भाजपा नेता राणा
- गुरदासपुर संसदीय सीट के प्रत्याशी बब्बू के पक्ष में मांगे वोट
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) हमारा है और हमारा ही रहेगा। पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। यह बात जम्मू-कश्मीर भाजपा के नेता देवेंद्र सिंह राणा ने दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के दोआबा में दिन भर के बूथ संपर्क अभियान के तहत बूथ बैठकों में कही। इस दौरान गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र के लिए पार्टी के उम्मीदवार दिनेश सिंह बब्बू के लिए वोट और समर्थन की मांग की। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्र देश के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से पीओके पर संसद के सर्वसम्मत प्रस्ताव को साकार करने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता रखता है। उन्होंने गुलाम पीओके के लोगों को दुख देने पर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की। राणा ने कहा कि पीओके हमेशा से जम्मू-कश्मीर के पूर्ववर्ती डोगरा राज्य का हिस्सा रहा है, जो 1947 में भारत में शामिल हो गया था। लेकिन पाकिस्तान के विश्वासघात के कारण पीओके के लोगों को सात दशकों से अधिक समय तक अपमान का सामना नहीं करना पड़ता।