फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: चौंकाने वाले हो सकते हैं नतीजे, ज्यादातर जगह एनडीए और क्षेत्रीय दलों के बीच है सीधी टक्कर- आजाद

Tue, 23 Apr 2024 12:37 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आजाद ने कहा कि वह न तो एनडीए और न ही इंडिया गठबंधन के पक्षधर हैं। उन्हें पता है कि कौन सा क्षेत्र या राज्य किस पार्टी का समर्थन करता है, लेकिन वह किसी भी पार्टी का पक्ष नहीं लेना चाहते, न ही किसी अन्य के खिलाफ कुछ कहना चाहते हैं।
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद - फोटो : अर्शिद मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं, क्योंकि देश के अधिकांश राज्यों में एनडीए और क्षेत्रीय दलों के बीच सीधी टक्कर है। अनंतनाग जिले में रोड शो के दौरान आजाद ने कहा, मुकाबला हर जगह एक जैसा नहीं है। यह हर राज्य में अलग है। ज्यादातर जगहों पर यह एनडीए और क्षेत्रीय दलों के बीच सीधी लड़ाई है और जहां कांग्रेस सत्ता में है, वहां लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, चूंकि कांग्रेस की सरकार केवल दो-तीन राज्यों में है, अन्य राज्यों में अलग-अलग क्षेत्रीय दल हैं और इसलिए मुकाबला उनसे है। आजाद ने कहा कि वह न तो एनडीए और न ही इंडिया गठबंधन के पक्षधर हैं। मुझे पता है कि कौन सा क्षेत्र या राज्य किस पार्टी का समर्थन करता है, लेकिन मैं किसी भी पार्टी का पक्ष नहीं लेना चाहता, न ही किसी अन्य के खिलाफ कुछ कहना चाहता हूं। हमारा कर्तव्य तटस्थ रहना है।

इसी बीच डीपीएपी ने श्रीनगर के लिए अपने जिला अध्यक्ष आमिर भट को श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारने की घोषणा की है। भट की उम्मीदवारी की घोषणा आजाद की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के बाद की गई। इससे पहले डीपीएपी ने दक्षिण कश्मीर की अनंतनाग-राजोरी सीट के लिए मोहम्मद सलीम पर्रा को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि बारामुला सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें