फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकां अनंतनाग-राजोरी सीट पर उस दोस्त के खिलाफ चुनाव लड़ रही है जो 'लालची' बन गया है : उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
- नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस सीट से अपने वरिष्ठ गुर्जर नेता मियां अल्ताफ को मैदान में उतारा है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी पार्टी अनंतनाग-राजोरी सीट पर एक ऐसे दोस्त के खिलाफ चुनाव लड़ रही है जो एक सीट के लिए ''लालची'' बन गया। हालांकि उन्होंने नाम नहीं, लिया लेकिन उमर स्पष्ट रूप से पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के दक्षिण कश्मीर की सीट से चुनाव लड़ने का जिक्र कर रहे थे। नेकां ने इस सीट से अपने वरिष्ठ गुर्जर नेता मियां अल्ताफ को मैदान में उतारा है।
उमर ने कहा, दक्षिण कश्मीर सीट पर लड़ाई भाजपा से नहीं है। वहां नेकां का मुकाबला दुर्भाग्य से हमारे एक मित्र से है, जो कुछ दिन पहले तक हमारे साथ था। दक्षिण कश्मीर में हमारा मुकाबला भाजपा या उसकी ''बी'' या ''सी'' टीमों से नहीं है। ये बाते शनिवार को नेकां उपाध्यक्ष ने श्रीनगर में एक चुनावी सभा के बाद प्रेसवार्ता में कहीं। बता दें कि नेकां के बाद पीडीपी ने कश्मीर घाटी की तीनों सीटों पर अलग-अलग उम्मीदवार उतारने हैं। नेकां उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा घाटी में सीधे तौर पर संसदीय चुनाव नहीं लड़ रही, वह अपनी पार्टी और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस जैसी पार्टियों का समर्थन कर रही है। मुझे उम्मीद है कि नेकां सभी तीन सीटें जीतेगी। 400 का आंकड़ा पार करने के भाजपा के दावे पर उमर ने कहा, नतीजों के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेकां उपाध्यक्ष ने कहा भाजपा ने कश्मीर में कई दावे किए, लेकिन घाटी में चुनाव लड़ने से पीछे हट गई। रवींद्र रैना दक्षिण कश्मीर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उन्होंने चुनाव क्यों नहीं लड़ा? उनकी ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्हें दूसरी पार्टियों को धक्का देना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें