फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने नेताओं के साथ बैठक कर जांचीं चुनावी तैयारियों

विज्ञापन
कांग्रेस के महा सचिव वेणुगोपाल: स्रोत कांग्रेस
विज्ञापन
जम्मू। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को पार्टी के समन्वयक रविंदर शर्मा और नरेश गुप्ता के साथ बैठक की। इसमें पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और चुनाव प्रचार की समीक्षा की। समन्वयकों ने बताया कि इस बार बदलाव लाने के लिए लोगों का सकारात्मक मूड है। लोग भाजपा की नीतियों से तंग आ चुके हैं। महासचिव को न्याय पत्र में कांग्रेस की गारंटी के साथ लोगों तक पहुंचने के लिए शुरू किए गए घर-घर अभियान के बारे में बताया। कांग्रेस के घोषणापत्र के सर्वश्रेष्ठ दस्तावेज और किसानों, युवाओं, महिलाओं और मजदूरों के अलावा एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य को न्याय सहित 25 गारंटी के बारे में अवगत कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें