फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 के बाद से जम्मू-कश्मीर खुली जेल में तब्दील : महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीडीपी प्रमुख ने कहा- मीरवाइज नजरबंद, मदरसे नष्ट किए जा रहे, भविष्य खतरे में
विज्ञापन


- हजरतबल दरगाह में पढ़ी जुमातुल विदा की नमाज
- लोस चुनाव में पार्टी उतारेगी अपने उम्मीदवार
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर को खुली जेल में तब्दील कर दिया गया है। उन्होंने शुक्रवार को श्रीनगर में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद मीरवाइज उमर फारूक नजरबंद हैं। मदरसों को नष्ट किया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय खतरे में है। मुझे भविष्य की चिंता है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने हजरतबल दरगाह में जुमातुल विदा की नमाज पढ़ी। इंडिया गठबंधन को एक और झटका देते हुए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को घोषणा की कि जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। यह बयान नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी कश्मीर में सभी तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों क्षेत्रीय दल जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा बहाल करने के लिए गठित पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन के दो महत्वपूर्ण घटक हैं। जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में 19 अप्रैल (उधमपुर), 26 अप्रैल (जम्मू), 7 मई (अनंतनाग-राजोरी), 13 मई (श्रीनगर) और 20 मई (बारामुला) को मतदान होगा। मतगणना चार जून को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें