फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए जैसे कानूनों का जवाब देने के लिए लोग समझदारी से वोट का इस्तेमाल करें : महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीडीपी प्रमुख का दावा, सीएए को भाजपा की विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए अधिसूचित किया
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि सीएए जैसे कानूनों का जवाब देने के लिए लोगों को समझदारी से अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा, भाजपा सरकार ने अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए सीएए को अधिसूचित किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा चाहती है हिंदू-मुस्लिम झड़पें कराएं और लोगों को सड़कों पर आने के लिए मजबूर करें। मुफ्ती ने कहा, आपको याद होगा शाहीन बाग में कितने प्रदर्शन हुए थे। हमारे कई नौजवान इस वक्त जेलों में बिना जमानत दो-दो तीन-तीन साल से बंद हैं।
विज्ञापन




महबूबा मुफ्ती ने कहा, हमारे समुदाय के वरिष्ठ लोग अदालत में गए हैं और खुशी की बात यह है कि पिछले कुछ समय से सुप्रीम कोर्ट के जो फैसले आ रहे हैं वह भी किसी हद तक लोगों के हक में हैं। वहीं, रेल के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर विशेषकर कश्मीर घाटी प्राकृतिक रूप से बहुत नाजुक है और हमारी इकोनॉमी ज्यादातर फ्रूट इंडस्ट्री है, एग्रीकल्चर पर निर्भर करती है, तो बिना सोचे समझे अगर आप हर गांव के बीच में से रेलवे लाइन बिछाएंगे उसमें हजारों लाखों पेड काटेंगे, जो हमारी इकोनॉमी की रीढ़ हैं। यह ऐसे ही नहीं किया जाना चाहिए। इसमें माहिरों को लाया जाना चाहिए। रेल विस्तार ठीक है, लेकिन गांव-गांव में से इसको निकालना और फिर मेवों के पेड़ काटना और यहां के पर्यावरण पर इसका क्या असर होगा, उसको देखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें