जम्मू। प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता एवं कैंटोनमेंट बोर्ड जम्मू के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार जतिंदर सिंह लकी समर्थकों के साथ नेशनल कांफ्रेंस में शामिल हुए। जम्मू के बठिंडी में डॉ. फारूक अब्दुल्ला के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पूर्व मंत्री और अतिरिक्त महासचिव एनसी अजय कुमार सढोत्रा की मौजूदगी में उन्हें पार्टी में शामिल किया गया। अब्दुल्ला ने उनका पार्टी में स्वागत किया और विश्वास जताया कि उनके शामिल होने से पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी। ब्यूरो