आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा जनता की राय जानने के लिए 370 सुझाव पेटियां स्थापित करेगी। पार्टी ने संकल्प पत्र के लिए ऑनलाइन सुझावों के लिए विशेष नंबर भी प्रदर्शित करेगी। इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी तरुण चुग ने कहा कि बीजेपी ने एक मोबाइल नंबर 9090902024 लॉन्च किया है जिस पर कोई भी व्यक्ति पार्टी को सुझाव दे सकता है।
संकल्प पत्र सुझाव अभियान और विकसित भारत-मोदी गारंटी अभियान कार्यक्रम की शुरुआत के अवसर पर चुग पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अमृतकाल में हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने को तैयार है। चुघ ने कहा कि कल दिल्ली में भाजपा के संकल्प पत्र सुझाव अभियान और विकसित भारत-मोदी की गारंटी रथ यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कर दिया है।
भाजपा देश में 250 से ज्यादा जगहों पर जनता से संवाद स्थापित करेगी। एक करोड़ से ज्यादा सुझाव पत्र जुटाएगी और इन सुझावों को पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल करेगी। जन कल्याण और विकास कार्यों को 1000 रथों के माध्यम से विकसित भारत-मोदी की गारंटी के तहत सभी लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा।
वीडियो वैन जनता से सुझाव मांगने के साथ-साथ लोगों को पार्टी से जोड़ने का भी काम करेगी। पार्टी का संकल्प है कि लोगों की आकांक्षाएं पार्टी तक पहुंचें और हमारी सरकार अगले 5 वर्षों में लोगों की उन आकांक्षाओं को पूरा करेगी।
इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए 10000 लोगों की आकांक्षा पेटियां हर जगह जा रही हैं। यह अभियान जम्मू-कश्मीर के सभी 20 प्रशासनिक जिलों में चलाया जाएगा। 285 ब्लॉकों में 370 कार्यक्रम आयोजित करेगी और इनमें से प्रत्येक ब्लॉक में सुझाव पेटी लगाएगी।