फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोस चुनाव में जीत के लिए दिल्ली में रणनीति बनाएगी प्रदेश भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जम्मू-कश्मीर से सौ से अधिक नेता शामिल होंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लोकसभा चुनाव में जीत के रणनीति के लिए प्रदेश स्तर से नई दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। आगामी 17 और 18 को नई दिल्ली में पार्टी की हो रही राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जम्मू कश्मीर से सौ से अधिक नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसमें राज्य पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, विभिन्न संगठनों के प्रभारी व सह प्रभारी शामिल होंगे, जिसमें प्रमुख रूप से चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली में होने वाली बैठकों में प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना, महासचिव व जम्मू कश्मीर मामलों के प्रभारी तरुण चुग सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इस बार पार्टी की उधमपुर, जम्मू लोकसभा सीट के साथ नई अनंतनाग-राजोरी सीट पर नजर है। जिसके लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। एक पार्टी नेता ने बताया कि दिल्ली में बैठकों के बाद खासतौर पर जम्मू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर सकते हैं। एम्स विजयपुर को 18 फरवरी के बाद कभी भी शुरू करने की तैयारी है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री की जम्मू में रैली का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। इसी तरह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भी जम्मू दौरा प्रस्तावित है।

अंबाला सिटी के मां महाकाली दुखभंजनी मंदिर हाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें