फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई, दो करोड़ नौकरियां व किसानों की आए बढ़ाने के वादे झूठे : सोलंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी ने सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

कहा -जनता जान चुकी है, यह सब ध्यान भटकाने के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। एआईसीसी के जम्मू-कश्मीर मामलों के प्रभारी व पूर्व केंद्रीय बिजली मंत्री भरत सिंह सोलंकी ने भाजपा और प्रधानमंत्री पर महंगाई रोकने, दो करोड़ नौकरियां देने और किसानों की आय दोगुनी करने के झूठे वादे करने का आरोप लगाया है। पिछले दस साल बाद लोगों को एहसास हुआ कि हर बार चुनाव से पहले ध्यान भटकाने वाली रणनीति अपनाई जा रही है। सोलंकी शनिवार को मीरां साहिब में ओबीसी, अल्पसंख्यक, एसटी और किसान कांग्रेस के एक सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

सोलंकी ने भाजपा की नीतियों को गरीबों, दलितों और किसानों के खिलाफ बताया, जिन्हें अभूतपूर्व मूल्य वृद्धि के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा है। कहा कि मोदी ने 2014 में गरीबों और वंचितों को भाजपा की ओर आकर्षित करने के लिए बड़े सपने दिखाए थे, जो आज तक पूरे नहीं किए गए हैं। कांग्रेस ने अपनी नीतियों और कार्यक्रमों में सभी वर्गों, खासकर गरीबों और वंचितों का ख्याल रखा और जमीनी स्तर के संस्थानों के सभी स्तरों पर उनके राजनीतिक आरक्षण के लिए 73वां और 74वां संशोधन लागू किया, लेकिन परिसीमन में विभिन्न वंचित वर्गों, अल्पसंख्यक समुदायों के साथ न्याय नहीं किया गया। जम्मू-कश्मीर में उच्च सदन के खत्म होने से अल्पसंख्यक वर्ग उचित प्रतिनिधित्व से वंचित हो गए। उन्होंने बिजली की कमी और स्मार्ट मीटरों की स्थापना आदि का भी जिक्र किया। पीसीसी प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि भाजपा शासन के तहत जम्मू-कश्मीर ने लोकतंत्र के अलावा अपनी पहचान, स्थिति और भूमि और नौकरियों के अधिकार खो दिए हैं। गरीबों को उनकी जमीनों से बेदखल कर दिया गया और बेरोजगारों के पास कोई नौकरी नहीं है, जबकि हमारे संसाधनों को लूट लिया गया है और व्यापार पर बाहरी लोगों ने कब्जा कर लिया है। गरीबों, आम आदमी और बेरोजगार युवाओं, किसानों, दिहाड़ी मजदूरों, वृद्धों, विधवाओं और ऐसे अन्य वर्गों के लिए अच्छे दिन कहां हैं। केवल कांग्रेस ही समाज के सभी वर्गों को न्याय दिला सकती है। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद सहित पीसीसी अल्पसंख्यक विंग, एसटी, ओबीसी, किसान कांग्रेस और टीएस टोनी मुद्दों को उठाया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चे के चेयरमैन राजेंद्र सिंह नथू, प्रभारी एसटी विभाग हुसैन अली वफा, उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस दलीप कुमार और मदन लाल चलोत्रा के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवींद्र शर्मा, गुरबचन कुमारी राणा, उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, एआईसीसी समन्वयक जम्मू प्रणब शगोत्रा, महासचिव नरिंदर गुप्ता, सुरेश डोगरा, आकाश भारत, राजवीर सिंह, विजय शास्त्री, जतिन रैना, बद्रीनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें