फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर निकाय चुनाव : रजनी पाटिल ने कहा- आरक्षण ड्राफ्ट के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराएगी कांग्रेस

Thu, 07 Sep 2023 01:09 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रजनी पाटिल ने पार्टी के कई प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। वह वीरवार को भारत जोड़ो यात्रा की सफलता की पहली वर्षगांठ पर मीरां साहिब से एयरपोर्ट तक निकाली जा रही यात्रा में शामिल होंगी।
विज्ञापन
कांग्रेस की जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रस्तावित आरक्षण ड्राफ्ट के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस आपत्तियां दर्ज कराएगी। पार्टी के अनुसार जम्मू नगर निगम के 75 वार्डों में गलत आरक्षण ड्राफ्ट बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के समक्ष बुधवार को पार्टी कैडर ने आरक्षण ड्राफ्ट सहित जम्मू-कश्मीर के मौजूदा परिदृश्य पर चर्चा की।

विज्ञापन


रजनी पाटिल ने पार्टी के कई प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। वह वीरवार को भारत जोड़ो यात्रा की सफलता की पहली वर्षगांठ पर मीरां साहिब से एयरपोर्ट तक निकाली जा रही यात्रा में शामिल होंगी। पार्टी शेड्यूल के मुताबिक यात्रा सुबह 11 बजे शुरू होगी। यात्रा में एआईसीसी संयुक्त सचिव मनोज यादव आदि वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

बैठक में पार्टी कैडर ने बताया कि भाजपा ने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए ड्राफ्ट तैयार किया है। इसमें जनसंख्या को भी गलत आधार बनाकर आरक्षित किया गया है। चुनाव आयोग ने भी ड्राफ्ट पर आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए सिर्फ चार दिन ही दिए हैं, जबकि इसमें भी कई छुट्टियां हैं जो गलत है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य, स्मार्ट मीटर, सरोर टोल प्लाजा, संपत्ति कर सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी, कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला, पूर्व मंत्री योगेश साहनी आदि मौजूद रहे। पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई सीडब्ल्यूसी में शामिल होने के बाद पाटिल बुधवार को पहली बार यहां पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें