जम्मू। भाजपा प्रवक्ता अंकुर शर्मा ने सभी प्रकार के आवंटियों के पक्ष में 2,56,846 निष्क्रांत (एवेक्यू) संपत्तियों को समयबद्ध तरीके से नियमित करने पर जोर दिया है। कस्टोडियन जनरल की व्यवस्था को वापस लेने के लिए कहा है। पार्टी मुख्यालय जम्मू में मंगलवार को शर्मा ने कहा कि पिछले साल एलजी सरकार के 1947, 1965, 1971 के विस्थापित व्यक्तियों और पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थियों के पक्ष में निष्क्रांत भूमि (कस्टोडियन) के मालिकाना अधिकार प्रदान करने का प्रावधान किया गया था। स्थानीय आवंटियों के पक्ष में निष्क्रांत भूमि के मालिकाना अधिकार प्रदान किए जाएं, चाहे वह कृषि, आवासीय वाणिज्यिक, मिश्रित या कोई अन्य प्रकार की हो। उमर सरकार को इस दिशा में बिना किसी देरी के काम करना चाहिए। इस दौरान वाईवी शर्मा प्रवक्ता, बलबीर राम रतन मौजूद रहे।