फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम कांग्रेस के आरोपपत्र का जवाब नहीं दे पाए : सोलंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा पर जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा छीनने का लगाया आरोप
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर मामलों के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। डोडा में रैली करके लौटे मोदी के भाषण पर सोलंकी ने कहा कि पीएम कांग्रेस के आरोपपत्र का जवाब देने में विफल रहे हैं। वह प्रदेश के लोगों से झूठे वादे करते हैं। एक तरफ कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा देंगे, लेकिन भारत के इतिहास में पहली बार किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया गया। जब राज्य का दर्जा देना है तो छीना ही क्यों। यह भी कहा कि पीएम के पास मणिपुर में जाने का वक्त नहीं। वह सिर्फ चुनावी राज्यों में ही पहुंचते हैं।
विज्ञापन




पत्रकारों से बात करते हुए सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दशकों से जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए काम किया है और उनकी जरूरतों के साथ-साथ दर्द को भी समझती है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में जम्मू-कश्मीर का दौरा किया और कहा था कि वह मोहब्बत की दुकान खोलना चाहते हैं, जिससे क्षेत्र में स्थिरता, शांति और समृद्धि सुनिश्चित होगी। लेकिन भाजपा के राज में जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी फैली, पंडितों के मसले हल नहीं हुए, नशा बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें