फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नए जम्मू-कश्मीर में पहली चुनावी जंग दक्षिण कश्मीर और चिनाब घाटी में

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले चरण में विस की 24 सीटों पर होगा मतदान, दक्षिण कश्मीर में नेकां-पीडीपी के बीच मुकाबला
विज्ञापन

- चिनाब घाटी में भाजपा, नेकां, पीडीपी व कांग्रेस के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला, डीपीएपी भी
- घाटी में लोकसभा चुनाव में भारी मतदान को लेकर आशा
डॉ. बृजेश कुमार सिंह
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में एक दशक के अंतराल पर हो रहे विधानसभा चुनाव की जंग दक्षिण कश्मीर तथा चिनाब वैली की सात जिलों की 24 सीटों पर होगी। दक्षिण कश्मीर में मुख्य रूप से नेकां-पीडीपी के बीच तो चिनाब वैली में चतुष्कोणीय मुकाबला भाजपा, नेकां, पीडीपी व कांग्रेस के बीच देखने को मिल सकता है। डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी भी चिनाब वैली में लड़ाई को रोचक बना सकती है। लोकसभा चुनाव में घाटी में नेकां के सभी 10 जिलों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पार्टी के हौसले बढ़े दिख रहे हैं। घाटी में लोकसभा चुनाव की तरह मतदान को लेकर मतदाताओं के बीच भारी उत्साह देखने को मिल सकता है।
कभी आतंकवाद के गढ़ रहे दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, अनंतनाग, शोपियां व कुलगाम में पहले चरण में मतदान होना है। पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटने के बाद बीते पांच साल में माहौल में काफी बदलाव आया है। अब दहशत का साया नहीं है। 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। इसके बाद हुए चुनाव में वोटिंग प्रतिशत काफी कम रहा। कई बूथों पर शून्य वोटिंग हुई। लेकिन 2024 के चुनाव में माहौल बदला नजर आया। लोकतंत्र का जश्न आम मतदाताओं ने मनाया। स्त्री-पुरुष के साथ ही युवाओं व बुजुर्गों ने भी जमकर मतदान किया। अलगाववादी चेहरे भी वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन


-
सभी दल जीत की कवायद में जुटे
पिछले 10 साल से विधानसभा चुनाव न होने के कारण सभी राजनीतिक दलों के साथ ही आम नागरिक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब घोषणा के बाद से बैठकों का दौर शुरू हो गया है। समीकरण भी साधे जाने लगे हैं। सभी अपने तरह से जीत हासिल करने की कवायद में जुटा है। नेकां, पीडीपी के अलावा अपनी पार्टी, पीपुल्स कांफ्रेंस, डीपीएपी भी तैयारी में जुटी है। नेकां के अतिरिक्त महासचिव अजय सडोत्रा का कहना है कि पार्टी चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। 19 अगस्त को संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की घोषणा का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पार्टी जम्मू कश्मीर में अपने बलबूते सरकार बनाएगी।


लोस चुनाव में नेकां को 47 विस हलकों में 28 पर बढ़त, पीडीपी को चार और निर्दलीय के खाते में 15
लोकसभा चुनाव में भी मुख्य मुकाबला नेकां और पीडीपी के बीच ही रहा। कश्मीर की तीन में दो सीटों पर नेकां को जीत मिली, लेकिन बारामुला सीट पर नेकां प्रत्याशी उमर अब्दुल्ला को हार का सामना करना पड़ा। यहां से निर्दलीय इंजीनियर रशीद को जीत मिली। घाटी की सभी 47 विधानसभा सीटों में लोकसभा चुनाव में नेकां को 28, पीडीपी को 04 तथा निर्दलीय को 15 सीटों पर जीत मिली थी। बारामुला संसदीय सीट पर नेकां को 18 विस हलके में 15 में हार का सामना करना पड़ा था। श्रीनगर में 18 में 17 सीट पर नेकां जीती थी, जबकि अनंतनाग-राजोरी संसदीय सीट पर आने वाले दक्षिण कश्मीर के 11 में आठ सीटों पर जीत मिली थी। पीडीपी को श्रीनगर की एक तथा दक्षिण कश्मीर में तीन सीटों पर बढ़त थी।
विज्ञापन



पहला चरण (18 सितंबर, 24 सीटें)
- पुलवामा (पांपोर, त्राल, पुलवामा व राजपोरा), अनंतनाग (डोरू, कोकरनाग, अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, बिजबिहाड़ा, शांगस, पहलगाम), शोपियां (जैनापोरा व शोपियां), कुलगाम (डीएच पोरा, कुलगाम व देवसर), रामबन ( रामबन व बनिहाल), किश्तवाड़ (इंद्रवाल, किश्तवाड़ व पाडर), डोडा (भद्रवाह, डोडा व डोडा पश्चिम)

विधानसभा चुनावों में पार्टियों का प्रदर्शन
विस 2008 विस 2014
भाजपा 11 25
नेकां 28 15
पीडीपी 21 28
कांग्रेस 17 12
पीपुल्स कांफ्रेंस 00 02
सीपीआईएम 01 01
पीडीएफ 01 01
निर्दलीय 04 03
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें