फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्व विधायक जावेद बेग नेकां में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोश्रीनगर। बारामुला के पूर्व पीडीपी विधायक और पूर्व उप मुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग के भतीजे
विज्ञापन

जावेद हुसैन बेग ने शुक्रवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला व अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी दामन थाम लिया। जावेद बेग 2014 में पीडीपी की तरफ से बारामुला से पूर्व विधायक रहे हैं। वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद कश्मीर की बदली परिस्थितियों का जायजा लेने आए विदेशी राजदूतों से मिलने के बाद पीडीपी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। पीडीपी से अलग होने के बाद जावेद जम्मू -कश्मीर अपनी पार्टी में शामिल हुए। हाल ही में उन्हें अपनी पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया था। 2020 के जिला विकास परिषद चुनावों में, वह पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) से प्रत्याशी से चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें