फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: न्याय की आस में भटक रहे एनवाईसी युवाओं को मिला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भरोसा

विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं सुनते सत शर्मा व अन्य    स्रोत - भाजपा
विज्ञापन
- सत शर्मा ने अफसरों को लिखा पत्र, कहा- पारदर्शिता से हो कार्रवाई, पार्टी युवाओं के साथ
विज्ञापन


जम्मू। राष्ट्रीय युवा कोर (एनवाईसी) में शामिल होकर सरकारी कामकाज में सहयोग देने वाले जम्मू कश्मीर के सैकड़ों युवा पिछले कई वर्षों से तैनाती की राह देख रहे हैं। सोमवार को विभिन्न जिलों से आए ऐसे ही बचे हुए एनवाईसी कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा से पार्टी मुख्यालय में मुलाकात कर अपनी पीड़ा साझा की। बताया कि वर्ष 2017 में जब एनवाईसी कर्मियों की दोबारा तैनाती की प्रक्रिया शुरू हुई थी, तब वित्त विभाग ने 6,069 पदों को मंजूरी दी थी। इनमें से 5,448 कर्मियों की पुनः नियुक्ति हो गई, लेकिन 571 युवा विभिन्न प्रशासनिक और प्रक्रिया संबंधी कारणों से छूट गए। शर्मा ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर निष्पक्ष और शीघ्र कार्रवाई की मांग की। कहा, भाजपा इन युवाओं की न्यायपूर्ण मांगों के साथ खड़ी है और जब तक समाधान नहीं होता, तब तक पार्टी हर स्तर पर इनका साथ देगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें