फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों का साथ देने वाली ताकतें उठा रहीं कांग्रेस पर उंगली : भल्ला

विज्ञापन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी।
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि कुछ ऐसी ताकतें और संगठन हैं, जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग नहीं लिया। अंग्रेजों का साथ दिया और आज कांग्रेस पर सवाल उठा रहे हैं। भल्ला शनिवार को अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के मौके पर शहीदी चौक जम्मू में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अन्याय और लोकतंत्र पर मंडरा रहे खतरे, खासकर चुनाव प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ लड़ने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस माैके पर मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें