फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नेकां ने मादर-ए मेहरबान को श्रद्धासमुन अर्पित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल काॅन्फ्रेंस (नेकां) ने शुक्रवार को जम्मू कार्यालय में मादर-ए मेहरबान की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। बेगम अकबर जहां अब्दुल्ला पार्टी के संस्थापक शेख अब्दुल्ला की पत्नी थीं। महिला विंग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने महिला सशक्तीकरण पर भाजपा के खोखले दावों की पोल खोली। कहा कि भगवा पार्टी सिर्फ नारों और दिखावे में ही उलझी हुई है। चौधरी ने कहा कि भाजपा ने गैर स्थानीय लोगों को जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए स्थानीय विश्वविद्यालयों में प्रमुख शैक्षणिक और प्रशासनिक पदों सहित कई अवसर छीने। कार्यक्रम में पार्टी के अतिरिक्त महासचिव एवं पूर्व मंत्री अजय सढोत्रा, संभागीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, महिला विंग की उपाध्यक्ष विमला लूथरा सहित कई नेता शामिल हुए। वहीं, गुर्जर देश चैरिटेबल ट्रस्ट जम्मू ने भी शुक्रवार को मादर-ए-मेहरबान को पुष्पांजलि अर्पित की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें