फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा ने अनंतनाग में बनाई चुनाव के लिए रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। भाजपा ने मंगलवार को पार्टी महासचिव (संगठन) अशोक कौल की अध्यक्षता में अनंतनाग में बैठक कर विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई। इसमें अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा के जिला अध्यक्ष अपनी टीमों के साथ एकत्रित हुए।
विज्ञापन

कौल ने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि यह जरूरी है कि हम बूथ स्तर पर अपने प्रयासों को मजबूत करें। हमें लोगों से जुड़ना है, उनकी परेशानियों को समझकर उन्हें प्रभावी ढंग से निपटाना है। हमारा लक्ष्य चुनाव में मजबूत स्थिति हासिल करना है। एक सफल चुनाव अभियान सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित करने, मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। मौके पर रफीक वानी, अल्ताफ ठाकुर, मुदासिर वानी, एडवोकेट साजिद यूसुफ शाह, इंजीनियर साहिल बशीर और एडवोकेट सलमान आदि नेता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें