फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा के विजन को आकार देने में जुटी घोषणापत्र समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न वर्गों से मिलकर सुझाव और फीडबैक लिया जा रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा की घोषणापत्र सीमित ने विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर चुनाव के लिए विजन को आकार देने में सुझाव और फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। समिति ने चैंबर ऑफ कॉमर्स, उद्योग संघों, अखिल भारतीय व्यापार संघों के परिसंघ, ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, वेयरहाउस एसोसिएशन और ऑल जेएंडके सिख समन्वय समिति के साथ विस्तृत बातचीत की। उनसे जम्मू-कश्मीर में भाजपा के लिए रोडमैप तैयार करने के लिए सुझाव मांगे।
विज्ञापन

भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा ने पार्टी की घोषणापत्र समिति विभिन्न वर्गों के लोगों से संपर्क कर रही है। समिति में स. नरिंदर सिंह, भारत भूषण चेयरमैन डीडीसी जम्मू, एडवोकेट सुनील सेठी, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) आरके शर्मा और वाईवी शर्मा शामिल हैं। समिति युवा समूहों, किसानों, महिला संगठनों, नागरिक समाज के सदस्यों, कमजोर वर्गों के प्रतिनिधियों, विशेष रूप से अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों, पश्चिमी पाकिस्तान के विस्थापितों और 1965 के विस्थापितों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों, कश्मीरी प्रवासियों सहित समाज के सभी वर्गों से संपर्क करेगी। इसका उद्देश्य समावेशी विकास और विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन में जनता की भागीदारी के लिए नीतियों और कार्यक्रमों को तैयार करने पर उनके विचार जानना है। समिति आम जनता के विचार जानने के लिए समूह चर्चा और नुक्कड़ बैठकें भी करेगी। एक सुसंगत विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने में विश्वास रखते हुए, भाजपा घोषणापत्र समिति ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और इस उद्देश्य के लिए स्थापित की जाने वाली समर्पित हेल्पलाइन के माध्यम से आम जनता से सुझाव भी मांगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें