कुपवाड़ा । श्रीनगर लोकसभा सीट पर मतदान की पूर्व संध्या पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने एक बार फिर पाकिस्तान के साथ बातचीत का राग छेड़ा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत को पहल दी है। हमने हमेशा वार्ता के लिए वकालत की है। अटल बिहारी वाजपेयी भी बातचीत में भरोसा रखते थे, लेकिन ऐसी बातचीत के लिए माहौल बनाना दोनों सरकारों का कर्तव्य है। दोनों तरफ से बातचीत हो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार और इस्लामाबाद की है। मुझे विश्वास है और उम्मीद है कि अगर यह सरकार दोबारा सत्ता में आई तो पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करेगी। मेरी मांग केवल भारत से ही नहीं बल्कि पाकिस्तान सरकार से भी होगी ताकि दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हों।