फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनंतनाग से बाहरी ने ठोकी ताल, मोहाली के बलदेव समेत 25 ने भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम दिन डीपीएपी के सलीम पर्रा ने दाखिल किया नामांकन, दो महिला समेत 17 निर्दलीय भी लड़ने के इच्छुक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। अनंतनाग-राजोरी संसदीय सीट से नामांकन के अंतिम दिन पंजाब के मोहाली के नया गांव निवासी बलदेव कुमार (67) ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह पहले बाहरी व्यक्ति हैं जो कश्मीर में चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले 2019 में अनुच्छेद 370 हटने से पहले हुए चुनाव में अनंतनाग से एनसीआर निवासी शम्स ख्वाजा ने ताल ठोका था। तीसरे चरण में होने वाले इस सीट के चुनाव में दो महिला समेत 25 उम्मीदवारों ने पर्चा भर्रा है।
पर्चा भरने के बाद बलदेव ने बताया कि 2014 के बाढ़ में उन्होंने यहां के लोगों के लिए काम किया है। उन्होंने यहां के कई छात्रों के पढ़ाई का खर्च उठाया है। कश्मीर के मरीज जब पंजाब इलाज के लिए जाते हैं तो उन्हें सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती है। यहां तक कि उनके लिए एक मकान भी ले रखा है जहां वह रहकर इलाज करा सकें। उन्होंने प्रशासन से पंजाब में इन मरीजों के लिए कश्मीर भवन बनाने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। मेधा पाटकर को गुजरात सरकार ने 20 एकड़ जमीन दिया है, लेकिन उन्हें मरीजों के कश्मीर भवन के लिए दो एकड़ भी नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने उन्हें सुझाव दिया कि सत्ता में आने के बाद ही कश्मीर भवन बनाया जा सकता है। इसके बाद उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया। डोमिसाइल सर्टिफिकेट के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनके पास यह नहीं है क्योंकि वह एक स्थान पर नहीं रहते हैं। ज्ञात हो कि 2019 में जब शम्स ख्वाजा ने चुनाव लड़ा था तो आपत्ति उठाई गई थी, लेकिन चुनाव अधिकारियों ने उसे खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के अंतिम दिन डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के नेता मोहम्मद सलीम पर्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। डीपीएपी अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ पर्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस सीट पर पीडीपी की प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, नेकां के उम्मीदवार मियां अल्ताफ और अपनी पार्टी के जफर इकबाल मन्हास के अलावा मुजफ्फर अहमद शेख (जेकेएनएफ), सुदर्शन सिंह (नेशनल अवामी पार्टी), इम्तियाज अहमद नजर (नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी) अर्शिद अहमद लोन (पैंथर्स पार्टी), अब्दुल गनी भट (भारत जोड़ो पार्टी), गुलशना अख्तर, सज्जाद अहमद डार, जावेद अहमद डार, शेख इमरान, दिलीप कुमार पंडिता, सुशील बगरंगी, अली मोहम्मद वानी, रविंदर सिंह, अब्दुल रूफ मलिक, समीर, अब्दुल रूफ नाइक, करमजीत सिंह, मोहम्मद मकबूल, मोहम्मद इलियास कुमार, तौसीफ माजिद राथर (निर्दलीय) ने भी पर्चा भरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें