फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में लोस के बाद तुरंत हों विस चुनाव : आजाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीपीएपी प्रमुख ने कहा - केंद्र शासित प्रदेश के लोग अब और इंतजार नहीं कर सकते
विज्ञापन

- अनंतनाग-राजोरी सीट पर चुनाव लड़ने पर बोले- अभी तक फैसला नहीं किया
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के बाद तुरंत विधानसभा चुनाव करवाए जाने चाहिए। यह बात शनिवार को डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने अनंतनाग के चित्तरगुल इलाके में एक जनसभा में कही। उन्होंने कहा, प्रदेश की जनता वर्षों से विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में चुनाव आयोग (ईसी) के अधिकारियों की आगामी यात्रा को नियमित बताया।
उन्होंने कहा, राज्यों का दौरा करना चुनाव आयोग का काम है। यह कोई नई बात नहीं है कि वे यहां का दौरा कर रहे हैं। चुनाव आयोग किसी राज्य में महीनों पहले चुनाव की तैयारी शुरू कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद ने नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) नेता उमर अब्दुल्ला की उनके द्वारा नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर निशाना बनाने की टिप्पणी पर कटाक्ष किया। आजाद ने हाल ही में कहा था कि नेकां नेता अंधेरा होने के बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते हैं। उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को श्रीनगर में एक प्रेसवार्ता में कहा था कि मुझे नहीं पता कि गुलाम नबी आजाद ने किस प्रभाव में आकर फारूक अब्दुल्ला को निशाना बनाया। इस पर आजाद ने कहा कि जो लोग एक साथ कई महीनों तक छुट्टियों पर जाते हैं, उन्हें ऐसे सवाल नहीं करने चाहिंए। मैं छुट्टियों पर नहीं जाता। पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) में विभाजन के बारे में पूछे जाने पर आजाद ने कहा कि यह घटक दलों की चिंता है और मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना। अनंतनाग-राजोरी सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर आजाद ने कहा कि उन्होंने अभी तक फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें